\n\n\n\n\n
VidyaGlobe

6 सितंबर 2026 करेंट अफेयर्स

Q.1

हाल ही में राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस कब मनाया गया है?

क. 05 सितंबर
ख. 06 सितंबर
ग. 04 सितंबर
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. 06 सितंबर

महत्वपूर्ण तथ्य

राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस 06 सितंबर को मनाया गया।

इस दिवस का उद्देश्य लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में पुस्तक पढ़ने की आदत और पढ़ने के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

पुस्तक पठन से ज्ञान, शब्दावली, एकाग्रता तथा बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस कब मनाया गया?
उत्तर: 06 सितंबर।

प्रश्न: पुस्तक पठन दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: लोगों में पुस्तक पढ़ने की आदत और पठन संस्कृति को बढ़ावा देना।

IMPORTANT FOR EXAMS

September 2026 Important Days

SEP 2026
01 SEP
IMPORTANT DAY

राष्ट्रीय पोषण दिवस

02 SEP
IMPORTANT DAY

विश्व नारियल दिवस

04 SEP
IMPORTANT DAY

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस

05 SEP
IMPORTANT DAY

अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस

05 SEP
FIRST SATURDAY

अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस

Q.

हाल ही में ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (ABC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

क. नागेश सिंह
ख. अंशुमन शर्मा
ग. मोहित जैन
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. मोहित जैन

महत्वपूर्ण तथ्य

मोहित जैन को ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (ABC) का अध्यक्ष चुना गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल होने वाली पहली महिला ट्रस्टी डॉ. निर्मला यादव बनी हैं।

राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO जितेन्द्र मिश्र बने हैं।

भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी शक्ति शर्मा बनी हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमन रे को नियुक्त किया गया है।

International Federation of Endodontic Associations के पहले भारतीय अध्यक्ष डॉ. वी. गोपीकृष्णन नियुक्त किए गए हैं।

Apple का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस को नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (ABC) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: मोहित जैन।

प्रश्न: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल होने वाली पहली महिला ट्रस्टी कौन बनी हैं?
उत्तर: डॉ. निर्मला यादव।

प्रश्न: राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO कौन बने हैं?
उत्तर: जितेन्द्र मिश्र।

प्रश्न: भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला गैर-चिकित्सा अधिकारी कौन बनी हैं?
उत्तर: शक्ति शर्मा।

प्रश्न: भारतीय रिजर्व बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: सुमन रे।

प्रश्न: International Federation of Endodontic Associations के पहले भारतीय अध्यक्ष कौन नियुक्त किए गए हैं?
उत्तर: डॉ. वी. गोपीकृष्णन।

प्रश्न: Apple के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: जॉन टर्नस।

Q.

हाल ही में 21वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ हुआ है?

क. सूरत
ख. लुधियाना
ग. कोलकाता
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. लुधियाना

महत्वपूर्ण तथ्य

21वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन लुधियाना, पंजाब में किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 सितंबर 2026 तक हुआ।

इसका आयोजन स्थल गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना था।

यह प्रतियोगिता Under-18 (U18) वर्ग के एथलीटों के लिए आयोजित की गई।

लुधियाना पंजाब का प्रमुख औद्योगिक शहर है, जबकि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: 21वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 कहाँ आयोजित हुई?
उत्तर: लुधियाना, पंजाब।

प्रश्न: 21वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप कब आयोजित हुई?
उत्तर: 1 से 3 सितंबर 2026।

प्रश्न: प्रतियोगिता का आयोजन किस स्टेडियम में हुआ?
उत्तर: गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना।

प्रश्न: यह प्रतियोगिता किस आयु वर्ग से संबंधित थी?
उत्तर: Under-18 (U18)।

प्रश्न: पंजाब की राजधानी क्या है?
उत्तर: चंडीगढ़।

Q.

हाल ही में 38.8 मिलियन मीट्रिक टन के साथ राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन में 16% हिस्सेदारी रखते हुए भारत का शीर्ष दुग्ध उत्पादक राज्य कौन-सा बन गया है?

क. ओडिशा
ख. महाराष्ट्र
ग. उत्तर प्रदेश
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण तथ्य

उत्तर प्रदेश 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ भारत का शीर्ष दुग्ध उत्पादक राज्य बना है और राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी लगभग 16% है।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने महिलाओं के कल्याण से संबंधित लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी है।

उत्तर प्रदेश के इमलिया कोडर थारू जनजाति संग्रहालय को प्रतिष्ठित भारतीय उपमहाद्वीप उत्तरदायी पर्यटन पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है।

भारत का पहला बड़े पैमाने का बायोपॉलिमर प्लांट उत्तर प्रदेश में शुरू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 500 एकड़ में ‘जापान सिटी’ विकसित करने की घोषणा की है।

इंडिया कारपेट एक्सपो 2026 का आयोजन भदोही, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण केंद्रों की निगरानी के लिए ‘कौशल संपर्क’ QR-Code व्यवस्था शुरू की है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: भारत का शीर्ष दुग्ध उत्पादक राज्य कौन-सा है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश।

प्रश्न: उत्तर प्रदेश का वार्षिक दुग्ध उत्पादन कितना बताया गया है?
उत्तर: 38.8 मिलियन मीट्रिक टन।

प्रश्न: राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग कितनी है?
उत्तर: 16%।

प्रश्न: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को किस राज्य की कैबिनेट ने मंजूरी दी?
उत्तर: उत्तर प्रदेश।

प्रश्न: भारत का पहला बड़े पैमाने का बायोपॉलिमर प्लांट किस राज्य में शुरू किया जाएगा?
उत्तर: उत्तर प्रदेश।

प्रश्न: ‘जापान सिटी’ को कितने एकड़ क्षेत्र में विकसित करने की घोषणा की गई है?
उत्तर: 500 एकड़।

प्रश्न: इंडिया कारपेट एक्सपो 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर: भदोही, उत्तर प्रदेश।

प्रश्न: प्रशिक्षण केंद्रों की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने कौन-सी QR-Code व्यवस्था शुरू की?
उत्तर: ‘कौशल संपर्क’।

Q1

हाल ही में ‘Gegeneophis chandgadi’ नामक नई प्रजाति की खोज किस जीव समूह से संबंधित है?

क. सरीसृप
ख. उभयचर
ग. स्तनधारी
घ. पक्षी
सही उत्तर — ख. उभयचर

महत्वपूर्ण तथ्य

Gegeneophis chandgadi एक नई खोजी गई सीसिलियन (Caecilian) प्रजाति है, जो उभयचर जीवों के समूह से संबंधित है।

सीसिलियन सामान्यतः पैर-विहीन, कृमि जैसे दिखने वाले उभयचर होते हैं और अधिकांश समय मिट्टी के भीतर रहते हैं।

यह खोज भारत की समृद्ध उभयचर जैव विविधता के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Q2

हाल ही में CVC की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 7,200 से अधिक भ्रष्टाचार के मामले किस जांच एजेंसी द्वारा जांचे गए हैं और अभी भी ट्रायल के लिए लंबित हैं?

क. NIA
ख. ED
ग. CBI
घ. SFIO
सही उत्तर — ग. CBI

महत्वपूर्ण तथ्य

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की वार्षिक रिपोर्ट 2025 के अनुसार, CBI द्वारा जांचे गए 7,200 से अधिक भ्रष्टाचार के मामले अदालतों में ट्रायल के लिए लंबित हैं।

ये मामले मुख्य रूप से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) से संबंधित हैं।

CVC केंद्र सरकार के अंतर्गत भ्रष्टाचार-रोधी सतर्कता व्यवस्था की एक प्रमुख संस्था है।

Q3

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे विश्व घुमंतू खेलों (6th World Nomad Games) के उद्घाटन समारोह में किस शहर में भाग लिया?

क. ताशकंद
ख. अस्ताना
ग. बिश्केक
घ. दुशांबे
सही उत्तर — ग. बिश्केक

महत्वपूर्ण तथ्य

छठे विश्व घुमंतू खेल (6th World Nomad Games) किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित किए गए।

इन खेलों का आयोजन 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य नेताओं के साथ इसके उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

World Nomad Games पारंपरिक खेलों और घुमंतू संस्कृतियों को बढ़ावा देने वाला अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है।

Q4

हाल ही में भारत ने बाल विवाह को समाप्त करने से संबंधित संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव का समर्थन किया है। इसमें किस वर्ष तक बाल विवाह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है?

क. 2028
ख. 2030
ग. 2035
घ. 2040
सही उत्तर — ख. 2030

महत्वपूर्ण तथ्य

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बाल विवाह को वर्ष 2030 तक समाप्त करने से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन किया है।

बाल विवाह की समाप्ति संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) से भी जुड़ी हुई है।

SDG 5 लैंगिक समानता और महिलाओं एवं लड़कियों के सशक्तिकरण से संबंधित है।

Q.

हाल ही में रक्षा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौता हुआ है?

क. रूस
ख. फ्रांस
ग. जापान
घ. बेल्जियम
सही उत्तर — घ. बेल्जियम

महत्वपूर्ण तथ्य

भारत और बेल्जियम के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सहमति बनी है।

दोनों देशों ने रक्षा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

भारत और बेल्जियम के बीच सहयोग के 5 प्रमुख क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।

1. रत्न और आभूषण

2. सेमीकंडक्टर

3. ग्रीन हाइड्रोजन और बंदरगाह

4. रक्षा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग

5. कृषि और खाद्य प्रसंस्करण

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: भारत ने रक्षा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में किस देश के साथ सहयोग किया है?
उत्तर: बेल्जियम।

प्रश्न: भारत और बेल्जियम के बीच सहयोग के कितने प्रमुख क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं?
उत्तर: 5 क्षेत्र।

प्रश्न: भारत और बेल्जियम के बीच ग्रीन एनर्जी से संबंधित सहयोग का प्रमुख क्षेत्र कौन-सा है?
उत्तर: ग्रीन हाइड्रोजन और बंदरगाह।

प्रश्न: भारत-बेल्जियम सहयोग में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग से संबंधित कौन-सा क्षेत्र शामिल है?
उत्तर: सेमीकंडक्टर।

प्रश्न: भारत-बेल्जियम सहयोग में कृषि से संबंधित कौन-सा क्षेत्र शामिल है?
उत्तर: कृषि और खाद्य प्रसंस्करण।

Q.

हाल ही में वेंडेल बेरी का निधन हुआ है, वे कौन थे?

क. गायक
ख. लेखक
ग. पत्रकार
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. लेखक

महत्वपूर्ण तथ्य

प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, कवि, उपन्यासकार, निबंधकार, किसान और पर्यावरणविद् वेंडेल बेरी (Wendell Berry) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उनका निधन 31 अगस्त 2026 को अमेरिका के पोर्ट रॉयल, केंटकी स्थित उनके घर पर हुआ।

वेंडेल बेरी अपनी रचनाओं में ग्रामीण जीवन, कृषि, समुदाय और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध थे।

उन्होंने कविता, उपन्यास, कहानियों और निबंधों सहित 50 से अधिक पुस्तकें लिखीं।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: वेंडेल बेरी किस देश के प्रसिद्ध लेखक थे?
उत्तर: अमेरिका।

प्रश्न: वेंडेल बेरी का निधन कितनी आयु में हुआ?
उत्तर: 92 वर्ष।

प्रश्न: वेंडेल बेरी का निधन कहाँ हुआ?
उत्तर: पोर्ट रॉयल, केंटकी, अमेरिका।

प्रश्न: वेंडेल बेरी किन क्षेत्रों से जुड़े थे?
उत्तर: लेखन, कविता, कृषि और पर्यावरण संरक्षण।

Q.

हाल ही में बिना हाथों के 20 किलोमीटर से अधिक तैरकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली तैराक कौन बनी हैं?

क. सुमन रे
ख. शक्ति शर्मा
ग. केरी-ली गोकेल
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. केरी-ली गोकेल

महत्वपूर्ण तथ्य

ऑस्ट्रेलिया की केरी-ली गोकेल (Kerry-Lee Gockel) ने बिना हाथों के 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तैरकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार उन्होंने 20.4 किलोमीटर (12.7 मील) की दूरी पूरी की।

यह रिकॉर्ड Great Keppel Island (Wop-pa), ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया।

केरी-ली गोकेल का जन्म बिना हाथों के हुआ था और वे लंबी दूरी की तैराक हैं।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: बिना हाथों के 20 किलोमीटर से अधिक तैरकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किसने बनाया?
उत्तर: केरी-ली गोकेल।

प्रश्न: केरी-ली गोकेल किस देश की तैराक हैं?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया।

प्रश्न: केरी-ली गोकेल ने रिकॉर्ड के दौरान कितनी दूरी तय की?
उत्तर: 20.4 किलोमीटर (12.7 मील)।

प्रश्न: केरी-ली गोकेल ने यह रिकॉर्ड कहाँ बनाया?
उत्तर: Great Keppel Island (Wop-pa), ऑस्ट्रेलिया।

Q.

हाल ही में पुरातात्विक खोजों के कारण चर्चा में रहा श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर किस राज्य में स्थित है?

क. असम
ख. गुजरात
ग. गोवा
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. गोवा

महत्वपूर्ण तथ्य

श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर गोवा में स्थित है। हाल ही में इसके पुराने स्थल पर जीर्णोद्धार कार्य के दौरान 14वीं से 16वीं शताब्दी के महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष मिले हैं।

खोजे गए अवशेषों में कीर्तिमुख आकृति, मंदिर के स्तंभ का नक्काशीदार शीर्ष भाग और देव खोस्तम के हिस्से शामिल हैं।

हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन गोवा के पत्रादेवी में किया गया।

वर्ष 2026 में 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन गोवा में किया जाएगा।

बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 7 का उद्घाटन गोवा में हुआ।

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन ‘SAMVAAD 2026’ का आयोजन गोवा में किया गया।

SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का आयोजन गोवा में किया गया।

छपगारस न्गांकीई नामक समुद्री केकड़े की एक नई प्रजाति गोवा में खोजी गई।

केरल के बाद तटीय राज्य गोवा ने भारत का दूसरा व्यापक पक्षी एटलस शुरू किया।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: गोवा।

प्रश्न: श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर में मिले पुरातात्विक अवशेष किस काल के हैं?
उत्तर: 14वीं से 16वीं शताब्दी के।

प्रश्न: श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर मुख्य रूप से किस देवता को समर्पित है?
उत्तर: भगवान शिव।

प्रश्न: श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर का ऐतिहासिक संबंध किस राजवंश से रहा है?
उत्तर: कदंब राजवंश।

प्रश्न: SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: गोवा।

प्रश्न: 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
उत्तर: गोवा।

प्रश्न: ‘SAMVAAD 2026’ किस विषय से संबंधित सम्मेलन है?
उत्तर: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा।

प्रश्न: भारत का दूसरा व्यापक पक्षी एटलस शुरू करने वाला तटीय राज्य कौन-सा है?
उत्तर: गोवा।

Q.

हाल ही में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन और शतक लगाने वाली खिलाड़ी कौन बन गई हैं?

क. दीप्ति शर्मा
ख. स्मृति मंधाना
ग. हरमनप्रीत कौर
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. स्मृति मंधाना

महत्वपूर्ण तथ्य

स्मृति मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 10,880 से अधिक रन बनाकर भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

स्मृति मंधाना के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 18 शतक दर्ज हैं।

उन्होंने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 17 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं।

इस उपलब्धि के साथ स्मृति मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक शतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी कौन बनी हैं?
उत्तर: स्मृति मंधाना।

प्रश्न: स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक रनों के मामले में किस भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा?
उत्तर: मिताली राज।

प्रश्न: मिताली राज के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने रन दर्ज थे?
उत्तर: 10,868 रन।

प्रश्न: स्मृति मंधाना के नाम महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितने शतक दर्ज हैं?
उत्तर: 18 शतक।

प्रश्न: स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में किस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग।

प्रश्न: मेग लैनिंग के नाम कितने अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज थे?
उत्तर: 17 शतक।

Q.

हाल ही में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा किस स्थान पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा?

क. मुंबई
ख. बेंगलुरु
ग. नई दिल्ली
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण तथ्य

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal – NGT) द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय “The Future of Environment and Climate Dynamics – 2026” है।

सम्मेलन का आयोजन 19 और 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन एवं लचीलापन, सर्कुलर इकोनॉमी, जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ तथा सतत ऊर्जा समाधान जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की स्थापना 18 अक्टूबर 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी।

NGT की प्रधान पीठ नई दिल्ली में स्थित है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: NGT का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: विज्ञान भवन, नई दिल्ली।

प्रश्न: NGT का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कब आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: 19 और 20 सितंबर 2026।

प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय क्या है?
उत्तर: “The Future of Environment and Climate Dynamics – 2026”।

प्रश्न: राष्ट्रीय हरित अधिकरण की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 18 अक्टूबर 2010।

प्रश्न: NGT की प्रधान पीठ कहाँ स्थित है?
उत्तर: नई दिल्ली।

Q.

हाल ही में भारत में घरेलू बिलों के भुगतान की सुविधा प्रदान करने के लिए किस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ‘भारत कनेक्ट’ (BBPS) के साथ साझेदारी की है?

क. सिग्नल
ख. टेलीग्राम
ग. व्हाट्सऐप
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. व्हाट्सऐप

महत्वपूर्ण तथ्य

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने भारत में घरेलू और उपयोगिता बिलों के भुगतान की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा भारत कनेक्ट (BBPS) नेटवर्क द्वारा संचालित है।

इस सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ता व्हाट्सऐप ऐप के भीतर ही अपने बिल खोज, प्रबंधित और भुगतान कर सकते हैं।

इस सेवा के तहत 22,722 बिलर्स को 30 श्रेणियों में उपलब्ध कराया गया है।

इसके माध्यम से बिजली, गैस, पानी, FASTag, बीमा, क्रेडिट कार्ड और लोन रीपेमेंट जैसे बिलों का भुगतान किया जा सकता है।

बिल भुगतान के लिए उपयोगकर्ता UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे भुगतान माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।

यह सुविधा भारत में Android और iOS उपयोगकर्ताओं के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: भारत में Bharat Connect के माध्यम से बिल भुगतान सुविधा किस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने शुरू की है?
उत्तर: व्हाट्सऐप।

प्रश्न: BBPS का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Bharat Bill Payment System।

प्रश्न: व्हाट्सऐप की Bill Payments सुविधा किस नेटवर्क द्वारा संचालित है?
उत्तर: Bharat Connect (BBPS)।

प्रश्न: व्हाट्सऐप की इस सुविधा में कितने बिलर्स उपलब्ध हैं?
उत्तर: 22,722 बिलर्स।

प्रश्न: यह बिल भुगतान सेवा कितनी श्रेणियों को कवर करती है?
उत्तर: 30 श्रेणियाँ।

प्रश्न: व्हाट्सऐप पर बिल भुगतान के लिए कौन-कौन से भुगतान माध्यम उपलब्ध हैं?
उत्तर: UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड।

Q.

हाल ही में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार कितने अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुँचा है?

क. 750 अरब डॉलर
ख. 740 अरब डॉलर
ग. 800 अरब डॉलर
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. 740 अरब डॉलर

महत्वपूर्ण तथ्य

4 सितंबर 2026 को जारी RBI के आंकड़ों के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 740.803 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुँच गया।

इसके साथ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 740 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर को पार कर गया।

इससे पिछले सप्ताह भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 729.328 अरब अमेरिकी डॉलर था।

विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक Foreign Currency Assets (FCA) में 9.337 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 600.670 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

भारत के स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 2.191 अरब डॉलर बढ़कर 116.409 अरब डॉलर हो गया।

Special Drawing Rights (SDRs) 43 मिलियन डॉलर घटकर 18.810 अरब डॉलर रहे।

IMF में भारत की Reserve Position 11 मिलियन डॉलर घटकर 4.914 अरब डॉलर रही।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: 28 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितने अरब डॉलर पर पहुँचा?
उत्तर: 740.803 अरब अमेरिकी डॉलर।

प्रश्न: उस सप्ताह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर: 11.475 अरब अमेरिकी डॉलर।

प्रश्न: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन कौन करता है?
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)।

प्रश्न: 28 अगस्त 2026 को भारत की Foreign Currency Assets कितनी थीं?
उत्तर: 600.670 अरब अमेरिकी डॉलर।

प्रश्न: भारत का स्वर्ण भंडार कितने मूल्य पर पहुँचा?
उत्तर: 116.409 अरब अमेरिकी डॉलर।

प्रश्न: SDR का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Special Drawing Rights (विशेष आहरण अधिकार)।

VIDYAGLOBE STUDENT RESPONSE

क्या यह अध्याय आपकी तैयारी में उपयोगी रहा?

पसंद आया हो तो अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।

0 विद्यार्थियों ने इस पोस्ट को पसंद किया

सवाल पूछें या अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस अध्याय से संबंधित प्रश्न, सुझाव या सुधार नीचे टिप्पणी में लिख सकते हैं।

VidyaGlobe चर्चा: आपकी टिप्पणी सीधे WordPress Comment System में जाएगी और WordPress Admin → Comments में दिखाई देगी।

अब तक 0 टिप्पणी दर्ज है।

💬 टिप्पणी लिखें

Leave a Comment

आपका ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं।

Scroll to Top