\n\n\n\n\n
VidyaGlobe

4 सितंबर 2026 करेंट अफेयर्स

4 सितंबर 2026 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

4 सितंबर 2026 करेंट अफेयर्स में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न, सही उत्तर तथा संबंधित परीक्षा-उपयोगी तथ्य दिए गए हैं।

Q.

हाल ही में राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस (National Wildlife Day) कब मनाया गया है?

क. 03 सितंबर
ख. 04 सितंबर
ग. 02 सितंबर
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. 04 सितंबर

महत्वपूर्ण तथ्य

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस (National Wildlife Day) प्रतिवर्ष 4 सितंबर को मनाया जाता है।

इसका प्रमुख उद्देश्य लुप्तप्राय वन्यजीवों तथा उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

यह दिवस वन्यजीवों के संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा तथा विभिन्न संकटग्रस्त प्रजातियों के महत्व की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करता है।

National Wildlife Day को 22 फरवरी को भी मनाया जाता है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 4 सितंबर।

प्रश्न: राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
उत्तर: लुप्तप्राय वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

प्रश्न: 4 सितंबर के अतिरिक्त National Wildlife Day किस तारीख को मनाया जाता है?
उत्तर: 22 फरवरी।

IMPORTANT FOR EXAMS

September 2026 Important Days

SEP 2026
01 SEP
IMPORTANT DAY

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

02 SEP
IMPORTANT DAY

विश्व नारियल दिवस

Q.

हाल ही में 69वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPC) कहाँ आयोजित किया जाएगा?

क. मुंबई
ख. बीजिंग
ग. केप टाउन
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. केप टाउन

महत्वपूर्ण तथ्य

69वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (69th Commonwealth Parliamentary Conference – CPC) वर्ष 2026 में केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका की संसद तथा CPA South Africa Branch द्वारा की जाएगी।

यह सम्मेलन Commonwealth Parliamentary Association (CPA) का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है।

राष्ट्रमंडल देशों के सांसद और संसदीय प्रतिनिधि इस सम्मेलन में संसदीय लोकतंत्र तथा समकालीन वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका।

प्रश्न: 69वां Commonwealth Parliamentary Conference किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: केप टाउन।

प्रश्न: CPC का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Commonwealth Parliamentary Conference।

प्रश्न: CPA का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: Commonwealth Parliamentary Association।

Q.

हाल ही में क्राउन प्रिंस हाकोन को किस देश का नया सम्राट घोषित किया गया है?

क. स्वीडन
ख. नॉर्वे
ग. फिनलैंड
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. नॉर्वे

महत्वपूर्ण तथ्य

नॉर्वे के पूर्व क्राउन प्रिंस हाकोन मैग्नस (Haakon Magnus) अपने पिता राजा हेराल्ड V के निधन के बाद नॉर्वे के नए राजा बने।

उन्होंने राजगद्दी संभालने के बाद राजा हाकोन VIII (King Haakon VIII) नाम अपनाया।

राजा हेराल्ड V का निधन 28 अगस्त 2026 को 89 वर्ष की आयु में हुआ था। उसी दिन हाकोन ने नॉर्वे की राजगद्दी संभाली।

1 सितंबर 2026 को राजा हाकोन VIII ने नॉर्वे की संसद Storting के समक्ष संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

नॉर्वे एक संवैधानिक राजतंत्र (Constitutional Monarchy) है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: हाकोन VIII किस देश के नए राजा बने हैं?
उत्तर: नॉर्वे।

प्रश्न: हाकोन VIII से पहले नॉर्वे के राजा कौन थे?
उत्तर: राजा हेराल्ड V।

प्रश्न: राजा हेराल्ड V का निधन कब हुआ?
उत्तर: 28 अगस्त 2026।

प्रश्न: नॉर्वे की संसद को क्या कहा जाता है?
उत्तर: Storting।

प्रश्न: नॉर्वे की राजधानी क्या है?
उत्तर: ओस्लो।

Q.

हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने एक वैधानिक राज्य अल्पसंख्यक आयोग स्थापित करने के लिए विधेयक पारित किया है?

क. ओडिशा
ख. महाराष्ट्र
ग. हरियाणा
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. हरियाणा

महत्वपूर्ण तथ्य

हाल ही में हरियाणा विधानसभा ने राज्य में एक वैधानिक राज्य अल्पसंख्यक आयोग स्थापित करने के लिए विधेयक पारित किया है।

हरियाणा : महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

हरियाणा सरकार ने लैंगिक-समावेशी और सुरक्षित कार्यस्थलों को बढ़ावा देने के लिए महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना शुरू की।

16वीं BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया।

कुरुक्षेत्र में एक अत्याधुनिक सिख संग्रहालय की आधारशिला रखी गई।

भारतीय वन्यजीव पारिस्थितिकी सम्मेलन का दूसरा संस्करण सोनीपत में आयोजित किया गया।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने गुरुग्राम में ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन किया।

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद रेलवे स्टेशन से लॉन्च किया गया।

हरियाणा के सिरसा किन्नू को GI टैग मिला।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: 16वीं BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की गई?
उत्तर: चंडीगढ़।

प्रश्न: अत्याधुनिक सिख संग्रहालय की आधारशिला कहाँ रखी गई?
उत्तर: कुरुक्षेत्र।

प्रश्न: भारतीय वन्यजीव पारिस्थितिकी सम्मेलन का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर: सोनीपत।

प्रश्न: ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर: गुरुग्राम।

प्रश्न: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन किस रेलवे स्टेशन से लॉन्च की गई?
उत्तर: जींद रेलवे स्टेशन।

प्रश्न: हाल ही में हरियाणा के किस उत्पाद को GI टैग मिला?
उत्तर: सिरसा किन्नू।

Q.

हाल ही में ISRO ने किस प्रक्षेपण यान से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘EOS-05’ का सफल प्रक्षेपण किया है?

क. PSLV-C62
ख. GSLV-F17
ग. LVM3-M7
घ. SSLV-D4
सही उत्तर — ख. GSLV-F17

महत्वपूर्ण तथ्य

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 4 सितंबर 2026 को GSLV-F17 के माध्यम से EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

EOS-05 को जियोसिंक्रोनस कक्षा से इमेजिंग करने वाला भारत का पहला उपग्रह बताया गया है।

यह उपलब्धि भारत की पृथ्वी अवलोकन और अंतरिक्ष आधारित निगरानी क्षमताओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

परीक्षा हेतु त्वरित तथ्य

उपग्रह: EOS-05

प्रक्षेपण यान: GSLV-F17

संस्था: ISRO

विशेषता: जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: EOS-05 का प्रक्षेपण किस संस्था ने किया?
उत्तर: ISRO।

प्रश्न: EOS-05 को किस रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर: GSLV-F17।

Q.

हाल ही में ‘World Archery Para Series 2026’ का आयोजन किस शहर में किया गया है?

क. जयपुर
ख. नई दिल्ली
ग. अहमदाबाद
घ. मुंबई
सही उत्तर — ग. अहमदाबाद

महत्वपूर्ण तथ्य

World Archery Para Series 2026 का आयोजन अहमदाबाद, गुजरात में किया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

यह प्रतियोगिता 5 से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें 19 देशों के 108 खिलाड़ियों की भागीदारी रही।

परीक्षा हेतु त्वरित तथ्य

प्रतियोगिता: World Archery Para Series

स्थान: अहमदाबाद, गुजरात

उद्घाटन: अमित शाह

अवधि: 5–9 सितंबर 2026

भागीदारी: 19 देशों के 108 खिलाड़ी

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: World Archery Para Series 2026 का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: अमित शाह।

प्रश्न: World Archery Para Series 2026 किस राज्य में आयोजित हुई?
उत्तर: गुजरात।

Q.

हाल ही में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 के ‘जल साहसिक’ वर्ग के लिए किसे चुना गया है?

क. बलजीत कौर
ख. रिमो साहा
ग. स्कालजांग रिगजिन
घ. शिव प्रसाद चमोली
सही उत्तर — ख. रिमो साहा

महत्वपूर्ण तथ्य

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा की।

रिमो साहा को जल साहसिक (Water Adventure) श्रेणी के लिए चुना गया।

यह पुरस्कार साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों, जोखिम उठाने की क्षमता, धैर्य, टीमवर्क और साहस को सम्मानित करता है।

सभी विजेता एक नजर में

भूमि साहसिक: बलजीत कौर

भूमि साहसिक: स्कालजांग रिगजिन

जल साहसिक: रिमो साहा

लाइफटाइम अचीवमेंट: शिव प्रसाद चमोली

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर: साहसिक गतिविधियों/एडवेंचर स्पोर्ट्स से।

प्रश्न: लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी में किसे चुना गया?
उत्तर: शिव प्रसाद चमोली।

Q.

हाल ही में IIT गांधीनगर के किस प्रोफेसर को ‘National Award to Teachers 2026’ के लिए चुना गया है?

क. मिथुन राधाकृष्ण
ख. अजय कुमार
ग. दीपक मिश्रा
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — क. मिथुन राधाकृष्ण

महत्वपूर्ण तथ्य

IIT गांधीनगर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मिथुन राधाकृष्ण को National Award to Teachers 2026 से सम्मानित करने के लिए चुना गया।

वे IIT गांधीनगर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित हैं।

उन्हें अभिनव शिक्षण, अंतर-विषयक शिक्षा, शोध-आधारित अध्ययन और छात्र मार्गदर्शन में योगदान के लिए यह सम्मान मिला।

उच्च शिक्षा संस्थानों से इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए 21 शिक्षकों एवं संकाय सदस्यों का चयन किया गया।

परीक्षा हेतु त्वरित तथ्य

पुरस्कार: National Award to Teachers 2026

नाम: डॉ. मिथुन राधाकृष्ण

संस्थान: IIT गांधीनगर

विभाग: केमिकल इंजीनियरिंग

सम्मान प्रदान करने वाली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: डॉ. मिथुन राधाकृष्ण किस संस्थान से संबंधित हैं?
उत्तर: IIT गांधीनगर।

प्रश्न: National Award to Teachers 2026 किस अवसर पर प्रदान किया गया?
उत्तर: शिक्षक दिवस के अवसर पर।

Q.

हाल ही में राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO कौन बने हैं?

क. राहुल मिश्र
ख. सन्देश शर्मा
ग. गुरप्रीत सिंह
घ. जितेन्द्र मिश्रा
सही उत्तर — घ. जितेन्द्र मिश्रा

महत्वपूर्ण तथ्य

पूर्व एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा (Jeetendra Mishra) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के राम मंदिर के संचालन और प्रबंधन से संबंधित है।

महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ 2026

Apple के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में जॉन टर्नस (John Ternus) ने पद संभाला।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में संयुक्त सचिव के रूप में अंशुमन शर्मा को नियुक्त किया गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के नए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP)/खुफिया प्रमुख के रूप में एम. के. सिन्हा को नियुक्त किया गया।
नाउरू गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नागेश सिंह को नियुक्त किया गया।
दिल्ली होम गार्ड्स के नए महानिदेशक के रूप में सतीश गोलचा को नियुक्त किया गया।
दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गोरखा समुदाय के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान तलाशने हेतु केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति का अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह को नियुक्त किया गया।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: Apple के नए CEO कौन हैं?
उत्तर: जॉन टर्नस।

प्रश्न: NTA में संयुक्त सचिव किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर: अंशुमन शर्मा।

प्रश्न: जम्मू-कश्मीर पुलिस के नए ADGP/खुफिया प्रमुख कौन हैं?
उत्तर: एम. के. सिन्हा।

प्रश्न: नाउरू गणराज्य में भारत के अगले राजदूत कौन नियुक्त हुए?
उत्तर: नागेश सिंह।

प्रश्न: दिल्ली होम गार्ड्स के नए महानिदेशक कौन हैं?
उत्तर: सतीश गोलचा।

प्रश्न: गोरखा समुदाय के लिए स्थायी राजनीतिक समाधान संबंधी समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर: पंकज कुमार सिंह।

Q.

हाल ही में कौन आधिकारिक FIDE रेटिंग हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गई हैं?

क. दिव्या गर्ग
ख. एलेना मिश्रा
ग. वैशाली घोष
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. एलेना मिश्रा

महत्वपूर्ण तथ्य

ओडिशा की महज चार वर्षीय एलेना मिश्रा (Elena Mishra) ने शतरंज में इतिहास रचते हुए आधिकारिक FIDE रेटिंग हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की।

एलेना ने ब्लिट्ज शतरंज में 1432 की FIDE रेटिंग हासिल की।

उन्होंने यह उपलब्धि Odisha State Blitz FIDE Rating Open Chess Championship 2026 में अपने प्रदर्शन के आधार पर हासिल की।

इतनी कम उम्र में आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल करना भारतीय शतरंज के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।

परीक्षा हेतु त्वरित तथ्य

खिलाड़ी: एलेना मिश्रा

राज्य: ओडिशा

खेल: शतरंज

आयु: 4 वर्ष

ब्लिट्ज FIDE रेटिंग: 1432

उपलब्धि: आधिकारिक FIDE रेटिंग हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: एलेना मिश्रा किस खेल से संबंधित हैं?
उत्तर: शतरंज।

प्रश्न: एलेना मिश्रा किस राज्य से संबंधित हैं?
उत्तर: ओडिशा।

प्रश्न: एलेना मिश्रा ने ब्लिट्ज में कितनी FIDE रेटिंग हासिल की?
उत्तर: 1432।

प्रश्न: एलेना मिश्रा ने किस चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की?
उत्तर: Odisha State Blitz FIDE Rating Open Chess Championship 2026।

प्रश्न: FIDE किस खेल की अंतरराष्ट्रीय शासी संस्था है?
उत्तर: शतरंज।

Q.

हाल ही में भारत में समुद्री कचरा हटाने और तटीय संरक्षण के लिए ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ का पाँचवाँ संस्करण कहाँ शुरू किया गया है?

क. मुंबई
ख. नई दिल्ली
ग. हैदराबाद
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. नई दिल्ली

महत्वपूर्ण तथ्य

भारत में समुद्री कचरा हटाने और तटीय संरक्षण के लिए ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान के पाँचवें संस्करण की शुरुआत नई दिल्ली से की गई।

इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

यह अभियान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेतृत्व में समुद्री कचरे को कम करने, समुद्र तटों की स्वच्छता और तटीय एवं समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जाता है।

अभियान के अंतर्गत देश के विभिन्न तटीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जाता है।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान का पाँचवाँ संस्करण कहाँ शुरू किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली।

प्रश्न: ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान किस मंत्रालय से संबंधित है?
उत्तर: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय।

प्रश्न: ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान मुख्यतः किससे संबंधित है?
उत्तर: समुद्री कचरा हटाने और तटीय संरक्षण से।

प्रश्न: इस अभियान के पाँचवें संस्करण का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर: डॉ. जितेंद्र सिंह।

Q.

हाल ही में 2026 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया जाएगा?

क. टॉमी कोह
ख. रूना खान
ग. बो क्यी
घ. उपर्युक्त सभी
सही उत्तर — घ. उपर्युक्त सभी

महत्वपूर्ण तथ्य

वर्ष 2026 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए टॉमी कोह, रूना खान और बो क्यी को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

इन विजेताओं को कूटनीति, मानव गरिमा, सामाजिक सशक्तीकरण, न्याय और लोकतंत्र के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए चुना गया है।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार का नाम फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के नाम पर रखा गया है।

2026 के सम्मानित विजेता

01

टॉमी कोह (Tommy Koh) — सिंगापुर

02

रूना खान (Runa Khan) — बांग्लादेश

03

बो क्यी (Bo Kyi) — म्यांमार

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: 2026 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए सिंगापुर से किसे चुना गया?
उत्तर: टॉमी कोह।

प्रश्न: रूना खान किस देश से संबंधित हैं?
उत्तर: बांग्लादेश।

प्रश्न: बो क्यी किस देश से संबंधित हैं?
उत्तर: म्यांमार।

प्रश्न: रेमन मैग्सेसे पुरस्कार का नाम किस देश के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है?
उत्तर: फिलीपींस।

Q.

हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘पहचान’ नाम का एक डिजिटल पब्लिक आइडेंटिफिकेशन पोर्टल लॉन्च किया है?

क. असम
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. पंजाब

महत्वपूर्ण तथ्य

पंजाब सरकार ने ‘पहचान’ (Pehchaan) नाम का डिजिटल पब्लिक आइडेंटिफिकेशन पोर्टल शुरू किया है।

इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी मुर्दाघरों में रखे अज्ञात एवं लावारिस मृत व्यक्तियों की पहचान करने में उनके परिजनों की सहायता करना है।

इसे पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लॉन्च किया।

‘पहचान’ इस प्रकार का भारत का पहला पोर्टल है। इसके अंतर्गत मृत व्यक्ति की तस्वीर, टैटू, जन्मचिह्न तथा अन्य पहचान संबंधी विवरण पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पंजाब के सभी 23 जिले और 346 सरकारी अस्पताल इस पोर्टल से जुड़े हैं।

पंजाब : महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

भारतीय सेना ने पंजाब में अत्याधुनिक ड्रोनों से लैस पहली ‘बाज बटालियन’ का गठन किया।

पंजाब ने नीति आयोग के स्कूल शिक्षा सूचकांक में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

अमृतसर एयरपोर्ट हब-स्पोक मॉडल शुरू करने वाला देश का दूसरा एयरपोर्ट बना।

कक्षा 1 से 12 तक AI को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य पंजाब बना।

पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण से जुड़े संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दी।

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति शुरू की।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: ‘पहचान’ पोर्टल किस राज्य ने लॉन्च किया?
उत्तर: पंजाब।

प्रश्न: ‘पहचान’ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: अज्ञात और लावारिस मृत व्यक्तियों की पहचान में सहायता करना।

प्रश्न: ‘पहचान’ पोर्टल किसने लॉन्च किया?
उत्तर: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह।

प्रश्न: भारतीय सेना की पहली अत्याधुनिक ड्रोन बटालियन का नाम क्या है?
उत्तर: बाज बटालियन।

प्रश्न: AI को कक्षा 1 से 12 तक मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला पहला राज्य कौन बना?
उत्तर: पंजाब।

Q.

हाल ही में ‘मिडिल ईस्ट एनर्जी 2026’ सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है?

क. दोहा
ख. दुबई
ग. अबू धाबी
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ख. दुबई

महत्वपूर्ण तथ्य

Middle East Energy 2026 का आयोजन दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में किया गया।

इसका आयोजन 1 से 3 सितंबर 2026 तक Dubai World Trade Centre (DWTC) में हुआ।

वर्ष 2026 में इस आयोजन ने अपना 50वाँ संस्करण पूरा किया।

यह ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें बिजली, ऊर्जा भंडारण, सौर ऊर्जा, बैटरी तकनीक, ग्रिड और स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित नवीन तकनीकों पर चर्चा की जाती है।

परीक्षा हेतु त्वरित तथ्य

आयोजन: Middle East Energy 2026

स्थान: Dubai World Trade Centre, दुबई

देश: संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

आयोजन अवधि: 1–3 सितंबर 2026

संस्करण: 50वाँ

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: Middle East Energy 2026 का आयोजन किस शहर में हुआ?
उत्तर: दुबई।

प्रश्न: Middle East Energy 2026 किस देश में आयोजित हुआ?
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात।

प्रश्न: Middle East Energy 2026 का आयोजन स्थल क्या था?
उत्तर: Dubai World Trade Centre।

प्रश्न: Middle East Energy 2026 कौन-सा संस्करण था?
उत्तर: 50वाँ संस्करण।

Q.

हाल ही में भारतीय वायु सेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ग्लाइड बम ‘खगंतक-243’ का सफल परीक्षण कहाँ किया है?

क. मुंबई
ख. कोच्चि
ग. जैसलमेर
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. जैसलमेर

महत्वपूर्ण तथ्य

भारतीय वायु सेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘खगंतक-243’ का सफल परीक्षण राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया।

यह परीक्षण भारत की स्वदेशी प्रिसिजन-स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया है।

ग्लाइड बम की विशेषता यह है कि लड़ाकू विमान लक्ष्य से काफी दूरी पर रहते हुए इसे छोड़ सकता है, जिससे विमान को दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली के अत्यधिक निकट जाने की आवश्यकता कम होती है।

रक्षा परीक्षा हेतु त्वरित तथ्य

हथियार: खगंतक-243

प्रकार: Long Range Glide Bomb

परीक्षण करने वाली सेना: भारतीय वायु सेना

परीक्षण स्थल: पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज

स्थान: जैसलमेर, राजस्थान

विशेषता: स्टैंड-ऑफ दूरी से लक्ष्य पर सटीक प्रहार करने की क्षमता

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: खगंतक-243 क्या है?
उत्तर: स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम।

प्रश्न: खगंतक-243 का परीक्षण किसने किया?
उत्तर: भारतीय वायु सेना ने।

प्रश्न: खगंतक-243 का सफल परीक्षण किस रेंज में किया गया?
उत्तर: पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज।

प्रश्न: पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: राजस्थान।

Q.

हाल ही में किस राज्य का ‘गोल्लाला गुडी मंदिर’ राष्ट्रीय स्मारक की सूची में शामिल हुआ है?

क. केरल
ख. कर्नाटक
ग. तेलंगाना
घ. इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर — ग. तेलंगाना

महत्वपूर्ण तथ्य

तेलंगाना का ऐतिहासिक गोल्लाला गुडी मंदिर (Gollala Gudi Temple) राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की सूची में शामिल हुआ है।

यह मंदिर तेलंगाना के नागारकुर्नूल जिले में स्थित है और प्राचीन भारतीय मंदिर स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों के संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India – ASI) की होती है।

तेलंगाना : महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

भारत की पहली Net-Zero Greenfield Smart City के रूप में ‘Bharat Future City’ तेलंगाना में विकसित की जा रही है।

पुलिस शहीदों के परिवारों के लिए ‘TG-VEER’ पोर्टल तेलंगाना द्वारा लॉन्च किया गया।

AI-संचालित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली 112 तेलंगाना सरकार द्वारा लॉन्च की गई।

तेलंगाना सरकार राज्य के सभी परिवारों का इलेक्ट्रॉनिक फैमिली रजिस्टर तैयार कर रही है।

8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी तेलंगाना करेगा।

तेलंगाना में एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा गया।

महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना सरकार ने ‘स्त्री राइड’ पहल शुरू की।

अतिरिक्त अभ्यास

प्रश्न: गोल्लाला गुडी मंदिर किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: तेलंगाना।

प्रश्न: ‘Bharat Future City’ किस राज्य में विकसित की जा रही है?
उत्तर: तेलंगाना।

प्रश्न: पुलिस शहीदों के परिवारों के लिए तेलंगाना द्वारा लॉन्च पोर्टल का नाम क्या है?
उत्तर: TG-VEER पोर्टल।

प्रश्न: महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए तेलंगाना की पहल का नाम क्या है?
उत्तर: स्त्री राइड।

प्रश्न: 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कौन-सा राज्य करेगा?
उत्तर: तेलंगाना।

VIDYAGLOBE STUDENT RESPONSE

क्या यह अध्याय आपकी तैयारी में उपयोगी रहा?

पसंद आया हो तो अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।

0 विद्यार्थियों ने इस पोस्ट को पसंद किया

सवाल पूछें या अपनी प्रतिक्रिया लिखें

इस अध्याय से संबंधित प्रश्न, सुझाव या सुधार नीचे टिप्पणी में लिख सकते हैं।

VidyaGlobe चर्चा: आपकी टिप्पणी सीधे WordPress Comment System में जाएगी और WordPress Admin → Comments में दिखाई देगी।

अब तक 0 टिप्पणी दर्ज है।

💬 टिप्पणी लिखें

Leave a Comment

आपका ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं।

Scroll to Top